Monday 29th of April 2024 12:47:48 PM

Breaking News
  • मुम्बई पुलिस ने अभिनेता साहिल खान को छत्तीसगढ़ से किया गिरफ्तार |
  • बीजेपी संविधान में बदलाव करने के लिए चाहती है 400 से अधिक सीटे |
  • अलास्का की छोटी पर चढ़ाई करते वक़्त गिरे पर्वतारोही , शव बरामद | 
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 12 Dec 2022 5:19 PM |   282 views

व्यापारियों के लिए अघोषित इमरजेंसी है GST अधिकारियों द्वारा छापेमारी – कनकलता सिंह

लखनऊ –  आज कल पूरे उत्तर प्रदेश में व्यापारियों में प्रदेश सरकार के प्रति आक्रोश है | अधिकतम व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहते हैं कारण है gst अधिकारियों द्वारा छापेमारी | यह छापेमारी व्यापारियों के लिए अघोषित  इमरजेंसी जैसा है | सरकार व्यापारियों का उत्पीडन कर रही है जो सरासर अन्याय है | आखिर किस आधार पर छापे डाले जा रहें है ? यह न्यायोचित नही है अधिकारियों को नोटिस देना चाहिए | समाजवादी पार्टी व्यापारियों के हित में न्याय की लड़ाई लड़ेगी |

अगर व्यापारियों के लिए सरकार उदार रवैया नही अपनाती है तो 2024 की लोकसभा चुनाव में जनता हिसाब चुकता करेगी |   

उक्त बाते ( पूर्व राज्य सभा सदस्य ) कनकलता सिंह ने निष्पक्ष प्रतिनिधि को दिए गये साक्षात्कार में कहा |

उन्होंने यह भी कहा कि रामपुर में आम जन को वोट डालने नही दिया गया | वहा का मतदान 31 प्रतिशत था | उप चुनाव लोकसभा मैनपुरी की स्पष्ट जीत से जनता अब भारतीय जनता पार्टी  की चाल , चरित्र और चेहरा  को पहचान गई है | मैनपुरी में आम जनता चुनाव लड़ी  और जीत गई , आगे भी इसी प्रकार आम जन चुनाव लड़कर लोकतंत्र को मजबूत करेगे | 

Facebook Comments