Thursday 22nd of October 2026 02:41:45 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 2 Dec 2022 5:13 PM |   565 views

अधिशासी अभियंता सहित चार सहायक अभियंता मिले अनुपस्थित

देवरिया-जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज प्रातः 10:20 पर लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया जिसमें अधिशासी अभियंता संजीव कुमार सिंह समेत 4 सहायक अभियंता एवं दो कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित अधिकारियों के एक दिन के वेतन कटौती के साथ स्पष्टीकरण तलब किया है।
 
जिलाधिकारी आज पूर्वाह्न प्रातः 10:15 पर लोक निर्माण विभाग (निर्माण खंड) कार्यालय पहुंचे। सर्वप्रथम उन्होंने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया, जिसमें अधिशासी अभियंता संजीव कुमार सिंह, सहायक अभियंता मनीष कुमार, सहायक अभियंता अजय कुमार सिंह सहायक अभियंता राकेश कुमार शुक्ला एवं सहायक अभियंता अतुल कुमार सिंह अनुपस्थित मिले। इनमें से अधिशासी अभियंता संजीव कुमार सिंह एवं सहायक अभियंता राकेश कुमार शुक्ला दिनांक 1 दिसंबर को भी अनुपस्थित थे।
 
इनके अतिरिक्त महेंद्र यादव तथा मोहन वर्मा भी समय से कार्यालय नहीं पहुंचे थे। जिलाधिकारी ने इस पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और इन सभी के एक दिन की वेतन कटौती के साथ स्पष्टीकरण तलब किया है। 
 
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि प्रत्येक अधिकारी समय से कार्यालय आकर 10:00 से 11:00 अपने कार्यालय में बैठे और आम जनता की समस्याओं का समाधान करें। विगत कुछ दिनों से पीडब्लूडी निर्माण खंड के कार्मिकों के समय से न आने की सूचना मिल रही थी। इसी क्रम में औचक निरीक्षण किया गया है। समय से कार्यालय नहीं आने वाले कार्मिकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 
Facebook Comments