Thursday 22nd of October 2026 07:47:43 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 29 Nov 2022 6:23 PM |   604 views

अभियान चलाकर चक मार्गों को कब्जा मुक्त किया जाए -केशव मौर्य

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को मुरादाबाद के मूंढापांडे एयरपोर्ट के सभाकक्ष में ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास ,ग्रामीण अभियंत्रण खाद्य प्रसंस्करण,  विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए।

उपमुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना तथा मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए लाभार्थी चयन में पूरी पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि हर पात्र लाभार्थी को शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया जाए तथा बुनियादी सुविधाओं का शत प्रतिशत सत्यापन का कार्य भी पूर्ण किया जाए।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा अग्रसारित किए प्रार्थना पत्रों को विशेष ध्यान देते हुए निस्तारित किया जाए। उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि चक मार्ग विवाद के कारण गंभीर घटनाएं हो जाती हैं अतः अभियान चलाकर चक मार्गों को कब्जा मुक्त कराया जाए।

चकबंदी के ग्रामों में उच्च अधिकारी भ्रमण करते रहे ताकि चकबंदी प्रक्रिया के दौरान लोगों का अनावश्यक शोषण ना हो सके।

उप मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत समूह की जानकारी लेते हुए कहा कि  समूहों से विशेष आइटम बनवाएं और विकास की ओर अग्रसर करें। मुरादाबाद ऐसा स्थान है जहां के उत्पाद देश एवं विदेशों तक जा रहे हैं ,अतः समूहों के लिए भी एक विशेष प्लेटफार्म बनाया जाए।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की जानकारी लेते हुए उपमुख्यमंत्री ने अधिशासी अभियंता आरईएस को रोड निर्माण का कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। आर ई एस द्वारा जनपद में किए जा रहे गौशाला निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।कहा कि गांव एवम् गरीबों से जुड़े कार्य व्यवस्थित तरीके से किए जाएं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि तहसील , ब्लॉक एवं थाना स्तर पर भी अधिकारी ध्यान दें कि आम जनता को इन स्थानों पर कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

बैठक के पश्चात  उप मुख्यमंत्री ने विकासखंड मुंडापांडे के अंतर्गत भदासना अमृत सरोवर का स्थलीय निरीक्षण किया और आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी एवं  एन आर एल एम के अंतर्गत समूह को सीसीएल चेक वितरित किए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी  शैलेंद्र कुमार सिंह ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  हेमराज मीणा ,मुख्य विकास अधिकारी सुमित यादव, परियोजना निदेशक सतीश प्रसाद मिश्र ,एसपी ट्रैफिक अशोक कुमार, एमएलसी गोपाल अंजान ,अध्यक्ष उत्तर प्रदेश बाल संरक्षण अधिकार आयोग डॉ विशेष गुप्ता , एसपी देहात , नगर मजिस्ट्रेट ज्योति सिंह, एसडीएम सदर, जिला विकास अधिकारी, खंड विकास अधिकारी ,अधिशासी अभियंता आरईएस, खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 

Facebook Comments