Sunday 6th of September 2026 06:44:34 AM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 26 Nov 2022 6:26 PM |   577 views

न्यू पीएचसी बरियारपुर का फार्मासिस्ट मिला अनुपस्थित

देवरिया-जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने आज अपराहन न्यू पीएचसी, बरियारपुर का औचक निरीक्षण किया, जिसमें फार्मासिस्ट अनुराग पांडेय अनुपस्थित मिले, जिस पर उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है। 
 
डीएम ने न्यू पीएचसी पर तैनात आयुष के डॉक्टर विनीत कुमार से स्वास्थ्य केंद्र के विषय में जानकारी ली। डीएम ने न्यू पीएचसी पर एमबीबीएस डॉक्टर तैनात करने के संबन्ध में सीएमओ को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।
 
उन्होंने अस्पताल को जनहित में अधिक से अधिक उपयोगी बनाने के संबन्ध में सीएमओ से रिपोर्ट भी तलब की।
Facebook Comments