Sunday 25th of October 2026 07:20:45 AM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 17 Nov 2022 5:51 PM |   1334 views

रोजगार मेले में 210 युवाओं का हुआ चयन

बलरामपुर -जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वाधान में विकासखंड तुलसीपुर परिसर में आयोजित एक दिवसीय रोजगार मेले में बड़ी संख्या में युवाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।
 
रोजगार मेले में 10 कंपनियों के एचआर  द्वारा कुल 210 बेरोजगार युवाओं का चयन किया गया। रोजगार मेले का संचालन प्लेसमेंट अधिकारी आशीष भूषण द्वारा किया गया।
 
इस अवसर पर सहायक श्रम आयुक्त कुलदीप सिंह, श्वेता मिश्रा, एमआईएस मैनेजर पंकज कुमार सिंह, आईटीआई इंस्ट्रक्टर चंदन यादव, बलवीर सिंह, रवि श्रीवास्तव मौजूद रहे।
 
Facebook Comments