Thursday 5th of March 2026 02:44:27 PM

Breaking News
  • होली की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • ईरान बातचीत के लिए तैयार , ट्रम्प ने बंद किए दरवाजे ,कहा -अब बहुत देर हो चुकी है |
  • दुबई में फसें 164 महाराष्ट्रीयो के लिए मसीहा बने एकनाथ शिंदे ,दो विशेष फ्लाइट से होगी घर वापसी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 8 Nov 2022 6:04 PM |   604 views

ठीक होता है

कोई समझे न तेरी बातों को 

तो चुप रह जाना ही ठीक होता है |

बयाँ जब बात न हो पाए तो 

खामोशी का सबब ही ठीक होता है |

दिलों की बात जब दिलबर ही न जाने 

तो दिलों में राज होना ही ठीक होता है |

जिन अल्फाजों की जुबां ही न हो 

तो दिल को ही समझाना ही ठीक होता है |

यूँ ही आना और चले जाना तेरी यादों का 

काम ये दिल बहलाने का ठीक होता है |

किसी की बेरुखी जब हद से बढ़ जाए तो 

बेवजह यूँ ही मुस्कुराना ठीक होता है | 

  • डॉ नीता , आगरा 
Facebook Comments