Thursday 15th of October 2026 10:59:40 AM

Breaking News
  • बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन|
  • झाँसी में राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ|
  • लखनऊ में कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 4 Nov 2022 5:02 PM |   579 views

आबकारी विभाग ने की छापेमारी,मौके पर 55 लीटर अवैध शराब बरामद

अमेठी – जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र के निर्देश पर जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आज जनपद के क्षेत्र-मुसाफिरखाना के थाना -जगदीशपुर  के अंतर्गत ग्राम – हारीमऊ, दिछौली व थौरी में आकस्मिक दबिश दी गयी।

दबिश के दौरान कुल 55 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए 450 कि0ग्रा0 लहन महुआ मौके पर नष्ट किया गया। इस कार्यवाही में 04 अभियोग आबकारी अधिनियम में पंजीकृत किया गया, साथ  ही गाँव के लोगो को अवैध शराब पीने से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए विभाग के टोल फ्री नम्बर अथवा संबंधित निरीक्षक के मोबाइल नम्बर पर सूचना देने की अपील की गई।

उक्त कार्यवाही में देवल पाण्डेय आबकारी निरीक्षक, मुसाफिरखाना , व आबकारी स्टॉफ मो0 साबिर सिद्दीकी, अनुराग वर्मा, प्रेम शंकर शर्मा, अभय प्रताप सिंह प्रधान आबकारी सिपाही, आबकारी सिपाही  सम्मलित रहें।

Facebook Comments