Monday 12th of January 2026 11:50:50 AM

Breaking News
  • देवरिया में चला बुलडोजर,अवैध मजार ध्वस्त |
  • हिजाब पर फिर गरमाई सियासत प्रधानमंत्री पद को लेकर ओवैसी हिमंताशर्मा में तीखी जंग |
  • ईरान की अमेरिका और इजराईल को खुली धमकी ,ट्रम्प की गलती पड़ेगी भारी |
Facebook Comments
By : Divya Chaubey | Published Date : 22 Oct 2022 5:34 PM |   815 views

माटी का दीया

कुम्हार की मेहनत
को घर पर लाए
विदेशी झालरों को
हम दूर भगाए
इस दीपावली सिर्फ
माटी का दीया जलाए।
अमीर गरीब सभी
के घर, महलो को
रौशन करता है
 यह माटी का दीया
उम्मीद बनके जलता
 है माटी का दीया।
किसी भी शुभ
अवसर पर जलाते
 हम माटी का दीया
जिसने अपने प्रकाश
से अंधकार को दूर
 हमसे है किया।
नरम रुई के बाती
संग जलता है
माटी का दीया
बाती संग जलकर
रौशनी देता है
हमे माटी का दीया।
निराशा पर आशा
 कि किरण है
माटी का दीया
मन में हमारे
सुख शान्ति लाता
है माटी का दीया।
Facebook Comments