Thursday 22nd of October 2026 08:49:17 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 1 Oct 2022 4:49 PM |   561 views

गाँधी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

कुशीनगर -राजकीय बौद्ध संग्रहालय कुशीनगर द्वारा आज  01अक्टूबर,2022 को आजादी का अमृत महोत्सव एवं सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी के जयंती की पूर्व संध्या पर  गाँधी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ विभ्राट चंद कौशिक,राज्यमंत्री, युवा कल्याण परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के द्वारा  दीप प्रज्वलित कर महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन किया।

प्रदर्शनी में गांधी जी के बचपन, कानून के छात्र के रुप में, पत्नी कस्तूरबा के साथ, दक्षिण अफ्रीका में उनके द्वारा किये गये आंदोलनों, अंग्रेजों की गुलामी से स्वतंत्रता हेतु किये गए आन्दोलनों यथा चम्पारण सत्याग्रह, सविनय अवज्ञा आन्दोलन, दांडी मार्च, नमक सत्याग्रह, असहयोग आंदोलन, भारत छोडो आंदोलन तथा कांग्रेस की बैठको में भाग लेने, ब्रिटिश सरकार के विभिन्न प्रतिनिधियों एवं वॉयसराय के साथ उनके चित्रों, अंतिम प्रार्थना सभा में भाग लेने के लिए जाते समय के चित्र, उनके पार्थिव शरीर व अंतिम संस्कार के छायाचित्रों को प्रदर्शित किया गया ।

प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि गांधी जी अपने आदर्शों और अहिंसा के सन्देश के चलते दुनिया भर में आज भी एक महान व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते है। गांधी जी ने देश की आजादी के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था।गांधी जी त्याग की साक्षात प्रतिमूर्ति थे। गांधी जी के व्यक्तित्व की विशेषताओं व राष्ट्र के प्रति योगदान के कारण ही आज सम्पूर्ण राष्ट्र उन्हें कृतज्ञ भाव से याद कर रहा है।

अतिथियों का स्वागत एवं आभार संग्रहालयाध्यक्ष अमित कुमार द्विवेदी ने किया।कार्यक्रम का संचालन तेज प्रताप शुक्ला ने किया।

उक्त अवसर पर डॉ श्याम  सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर एवं बुद्ध इंटर कॉलेज के छात्र-छात्रायें, गोविन्द, वेग मीरचंद, अमित सिंह, विपुल, शैलेश, अवधेश आदि उपस्थित रहे। उक्त प्रदर्शनी दिनांक 31अक्टूबर,2022 तक प्रत्येक कार्यदिवसों में जनसामान्य के अवलोकनार्थ हेतु जारी रहेगी ।

Facebook Comments