Thursday 15th of October 2026 07:15:38 AM

Breaking News
  • बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन|
  • झाँसी में राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ|
  • लखनऊ में कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 23 Sep 2022 6:22 PM |   794 views

उ0प्र0 गौरव सम्मान-2022 हेतु आवेदन करें

गोरखपुर -उ0प्र0 गौरव सम्मान-2022 हेतु उ0प्र0 के ख्यातिलब्ध महानुभावों जिन्होने विभिन्न विधाओं एवं कार्य क्षेत्रों में यथा- कला व संस्कृति, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, शास्त्रीय संगीत, लोक संगीत, ललित कलायें, नाट्य विधायें, फिल्म व मीडिया, समाज सेवा, कृषि, उद्यान, दुग्ध विकास, गो सेवा, पशुपालन, शिक्षा, साहित्य, खेल एवं उद्यमिता आदि के क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान करने वाले महानुभाव जिन्होनें अपनी प्रतिभा तथा दीर्घ साधना से राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ उपलब्धि हासिल करने के साथ ही साथ देश विदेश में उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया हो, को उ0प्र0 गौरव सम्मान से अलंकृत किया जायेगा।

उ0प्र0 गौरव सम्मान 2022-23 के अन्तर्गत चयनित महानुभावों को रू0 11.00 लाख नगद धनराशि, अंगवस्त्र एवं ताम्रपत्र/मोमेन्टो भेंट स्वरूप प्रदान किया जायेगा ।

उ0प्र0 गौरव सम्मान के लिये संस्तुतकर्ता द्वारा नामांकित महानुभाव/कलाकार की विशिष्ट उपलब्धियों का सम्पूर्ण विवरण स्पष्ट रूप से अंकित करते हुए निदेशक संस्कृति निदेशालय, उ0प्र0 लखनऊ को प्रेषित किया जाना है। किन्तु अभी तक उक्त सम्मान हेतु एक भी आवेदन इस राजकीय बौद्ध संग्रहालय को प्राप्त नहीं हुआ है।

एतदर्थ पुनः सूचित किया जाता है कि निर्धारित आवेदन का प्रारूप कार्यालय-उप निदेशक राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर से प्राप्त करते हुए पूर्णरूप से भरे हुए आवेदन पत्र  05 अक्टूबर 2022 तक संग्रहालय में जमा कर दिया जाय, ताकि सम्बन्धित आवेदन जिलाधिकारी गोरखपुर से संस्तुत कराकर अग्रेतर कार्यवाही हेतु प्रत्येक दशा में निर्धारित तिथि 15 अक्टूबर, 2022 को सायं 5.00 बजे तक संस्कृति निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ को प्रेषित किया जा सके।

आवेदन पत्र का प्रारूप एवं नियमावली को संस्कृति विभाग की   बेवसाइट   www.upculture.up.nic.in  पर जाकर भी डाउनलोड किया जा सकता हैं।

Facebook Comments