Friday 23rd of October 2026 12:29:29 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 20 Sep 2022 7:08 PM |   714 views

मोदी  के व्यक्तित्व एवं कृतित्व  पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

कुशीनगर -राजकीय बौद्ध संग्रहालय, कुशीनगर द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के व्यक्तित्व एवं कृतित्व  पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ कौशतुभ नारायण मिश्रा, एसोसिएट प्रोफेसर, बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुशीनगर द्वारा किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि अनेक बार व्यक्ति पद से गौरवान्वित होता है और अनेक बार पद व्यक्ति से गौरवान्वित होता है। व्यक्ति और पद जब दोनों गौरवपूर्ण हों तो वह अद्भुत एवं ऐतिहासिक अवसर होता है।

प्रदर्शनी में  नरेन्द्र मोदी जी के प्रारम्भिक जीवन लेकर वर्तमान तक उनके कठिन परिश्रम, अदभुत शाहस,कर्म के प्रति समर्पण, देश के प्रति प्रेम आदि छायाचित्रों के माध्यम दर्शाया गया है।

उक्त के अतिरिक्त प्रदर्शनी में प्रमुख जन कल्याणकारी योजनायें, भारत  का संकल्प, शिक्षा का नया अध्याय, प्रकृति संग नवाचार, संस्कृति का दर्शन विरासत का संरक्षण, गुमनाम नायकों को उचित सम्मान, शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि आदि छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।अतिथियों का स्वागत संग्रहालयाध्यक्ष अमित कुमार द्विवेदी ने किया।

इस अवसर पर प्रभुनाथ सिंह, प्रधानाध्यापक, दिवाकर उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष, अवैध नाथ सिंह, अधिशासी अधिकारी, तेज प्रताप शुक्ला, शैलेश,  अवधेश, वेग, मीरचन्द आदि उपस्थित रहे।

Facebook Comments