Sunday 6th of September 2026 02:30:42 AM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 19 Sep 2022 6:36 PM |   1354 views

न्यायाधीश इशरत परवीन फारुकी द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया गया

देवरिया – आज  राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं   जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया जे0पी0   यादव के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में जिला कारागार देवरिया के बैरकों, पाकशाला का औचक निरीक्षण किया गया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के सचिव न्यायाधीश इशरत परवीन फारुकी द्वारा सर्वप्रथम वहॉ उपस्थित  बंदियों का हाल-चाल जाना  तथा उनकों विधिक जानकारियॉ दी गयी।
 
सचिव द्वारा जिला कारागार देवरिया में बैरकों, पाकशाला तथा चिकित्सालय में निरंतर स्वच्छता बनायें रखने पर जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान  निरंतर मीनू के अनुसार ही भोजन बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने महिला बंदियों हेतु पौष्टिक भोजन, उनके साथ रह रहें बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था, शिक्षण हेतु व्यवस्था, साफ-सफाई एवं दवा की व्यवस्था कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिया।
 
सचिव द्वारा जेल में स्थापित लीगल ऐड क्लीनिक का निरीक्षण करते हुये कहा कि यदि किसी बंदी को विधिक सहायता की आवश्यकता हो तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया में एक प्रार्थना पत्र देकर अपनी समस्या का निस्तारण करा सकता हैं। यदि किसी बंदी को अपने मामलें में पैरवी की आवश्यकता हो तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया द्वारा निःशुल्क अधिवक्ता प्राप्त कर विधिक सहायता ले सकता हैं। 
 
इस दौरान  जेल अधीक्षक  भोलानाथ मिश्रा, उप कारापाल  वन्दना त्रिपाठी एवं वन्दना, बंदी रक्षक, इत्यादि उपस्थित रहें।
Facebook Comments