Sunday 6th of September 2026 10:58:02 AM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 16 Sep 2022 6:56 PM |   765 views

ठोकरें

हर एक ठोकर हमे सिखाती है सफलता का मुकाम 

हर एक ठोकर हमे सिखाती है जिन्दगी का पैगाम 

हर एक ठोकर हमे सीख देती है |

 

ठोकरें हमे रुलाती हैं , उलझाती हैं और सुलझाती है 

ठोकरें हमे संभलने का मौका भी दे जाती हैं

हर ठोकर अपने आप में मील का पत्थर है 

जो हमे सफलता के मार्ग तक पहुंचाती है |

 

रे मन !इन ठोकरों से मत घबरा 

ये ठोकरे तुम्हारी बुलंदियों का इम्तिहान लेती हैं 

हर  एक ठोकर अपने और पराये का पहचान देती है 

अपना मन छोटा न कर बल्कि हर एक ठोकर को सलाम कर |

 

एडिसन ने भी खाई निन्यानवे ठोकरे 

सौवे ठोकर में किया बल्ब का आविष्कार 

किंग ब्रूस ने भी स्पाइडर के ठोकरों से 

सीख पाकर पाया अपना मुकाम 

 

-मनोज कुमार  

 

Facebook Comments