Friday 23rd of October 2026 06:35:26 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 15 Sep 2022 7:51 PM |   665 views

एनएमडीसी को राजभाषा कीर्ति पुरस्कार

भारत सरकार, राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय द्वारा सूरत में 14 सितंबर 2022 को आयोजित हिंदी दिवस समारोह के दौरान वर्ष 2021-22 के लिए राजभाषा कीर्ति पुरस्कार वितरित किए गए। समारोह की अध्यक्षता केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह ने की ।

एनएमडीसी लिमिटेड को “ग” क्षेत्र में स्थित सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की श्रेणी में राजभाषा कीर्ति-तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया । एनएमडीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक  सुमित देब ने यह पुरस्कार राज्यसभा के उप सभापति  हरिवंश नारायण सिंह से ग्रहण किया ।

इस अवसर पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री  निशिथ प्रमाणिक, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री  अजय कुमार मिश्रा, संसदीय राजभाषा समिति के सदस्यगण, भारत सरकार ,राजभाषा विभाग के उच्च अधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे ।

इस अवसर पर  सुमित देब ने कहा “हिंदी के इस महापर्व पर हम संकल्प लें कि आजादी के अमृतकाल में हम हिंदी तथा भारतीय भाषाओं को उनके गौरवशाली स्थान पर स्थापित करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे ।”

वर्ष 2021 में, राजभाषा को बढ़ावा देने के क्रम में एनएमडीसी के प्रयासों को इस्पात मंत्रालय के इस्पात राजभाषा सम्मान से सम्मानित किया गया तथा नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, हैदराबाद से अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ ।

एनएमडीसी की रचनात्मक और तकनीकी लेखन को प्रोत्साहित करने वाली गृह पत्रिका ‘खनिज भारती’ को वर्ष 2021 में प्रकाशित पत्रिका की श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ ।”

Facebook Comments