Saturday 5th of September 2026 04:50:22 PM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 24 Aug 2022 8:18 PM |   948 views

बैडमिंटन में स्टेट टीम के नेतृत्व हेतु अनूप गुप्ता व संध्या यादव का चयन

सुलतानपुर – केंद्रीय सिविल सर्विसेज सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड नई दिल्ली के तत्वाधान में आयोजित होने वाली  अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज बैडमिंटन टूर्नामेंट 2022-23 हेतु उत्तर प्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व करने हेतु डीएम कार्यालय के अनूप गुप्ता एवं जयसिंहपुर तहसील की नायब तहसीलदार संध्या यादव का चयन हुआ है। यह चयन के डी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता में हुआ जिसमें प्रदेश के विभिन्न संभागों के बैडमिंटन खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया ।

अयोध्या मण्डल की तरफ से  डीएम कार्यालय सुलतानपुर से अनूप गुप्ता  एवं जयसिंहपुर तहसील की नायब तहसीलदार संध्या यादव का चयन हुआ है। अनूप गुप्ता ने पुरुष ओपन वर्ग में प्रदेश में चौथा स्थान एवं  संध्या यादव ने महिला वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है। इनकी इस उपलब्धि के लिए कलेक्ट्रेट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Facebook Comments