Wednesday 21st of October 2026 06:20:30 PM

Breaking News
  •  अशोक विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • योगी सरकार देगी पुलिस कर्मियों को बड़ा तोहफा |
  • वाराणसी में 25 अक्टूबर को गंगा के ऊपर गरजेंगे लड़ाकू विमान , नमो घाट पर होगा एयर शो|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 17 Aug 2022 6:55 PM |   2215 views

चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

कुशीनगर -आजादी का अमृत महोत्सव एवं स्वतंत्रता सप्ताह के अंतर्गत  चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय बौद्ध संग्रहालय, कुशीनगर द्वारा  आज बुद्ध समाज कल्याण पूर्व  माध्यमिक विद्यालय, अनिरुद्धवाँ,कुशीनगर के छात्र -छात्राओं के मध्य किया गया।

प्रतियोगिता में कक्षा 06 से 08 तक के कुल 75 छात्र -छात्राओं द्वारा प्रतिभागिता की गई।प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने हर घर तिरंगा एवं स्वतंत्रता सेनानियों पर सुंदर चित्रांकन किए।

प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ के पूर्व अध्यक्ष बुद्ध भिक्षु नन्दरतन  की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

प्रतियोगिता में सफल विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि के द्वारा पुरस्कार एवम् प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार अंकित सोनकर कक्षा -7 व द्वितीय पुरस्कार कुमारी शिवांगी सिंह कक्षा- 07, तृतीय पुरस्कार कुमारी मोनी खरवार कक्षा-08 को, सांत्वना पुरस्कार कुमारी नम्रता खरवार कक्षा-08, व कुमारी ललिता सिंह कक्षा-07 को प्राप्त हुआ।

मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों व शिक्षकों का स्वागत एवं आभार ज्ञापन संग्रहालयाध्यक्ष अमित कुमार द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम का संचालन तेज प्रताप शुक्ला ने किया ।

उक्त अवसर पर प्रधानाचार्य,  प्रभुनाथ सिंह , श्रीमती पूनम देवी, सुनीता सिंह, अमृता कुशवाहा, गनपति शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, हरिओम सिंह,आदि शिक्षक एवम् शिक्षिकाएं तथा मीरचंद व नसीरुद्दीन बेग की उपस्थित रहीं।

Facebook Comments