Wednesday 15th of May 2024 01:40:42 PM

Breaking News
  • दिल्ली के इनकम टैक्स विभाग के ऑफिस में लगी आग|
  • लोकतंत्र और संविधान को ख़तम करना चाहती है बीजेपी , लेकिन हम होने नहीं देंगे , उत्तर प्रदेश में बोले मल्लिकार्जुन खड्गे |
  • के कविता को नहीं मिली रहत , 20 मई तक कोर्ट ने बढ़ाई न्यायिक हिरासत |
  • इंडिया गठबंधन का समर्थन कर रही है जनता , अखिलेश यादव का दावा , 140 सीटो पर सिमट जायेगी बीजेपी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 16 Aug 2022 9:32 PM |   635 views

कैबिनेट मंत्री ने जलकल कार्यालय का उद्घाटन किया

देवरिया – स्वतंत्रता दिवस के 75 वर्षगांठ के अवसर पर नगर पालिका परिषद् देवरिया कार्यालय भवन पर पालिकाध्यक्ष अलका सिंह द्वारा सुबह 8 बजे ध्वजारोहण किया गया | ध्वजारोहण कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह के साथ – साथ अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें |

अलका सिंह ने स्वतंत्रता आन्दोलन में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों को नमन किया | उन्होंने अपनी आज़ादी को अक्षुण बनाये रखकर पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया |

सांय  5 बजे उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने जलकल परिसर स्थित जलकल कार्यालय व स्टोर हेतु नवनिर्मित भव्य भवन का पूजनोपरान्त फीता काटकर उद्घाटन किया |

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के सफल नेतृत्व में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत देश और प्रदेश में आम जनता में सफाई के प्रति विशेष जागरूकता आयी है | आज प्रदेश सरकार द्वारा संचालित बहुविध कल्याणकारी योजनाओं से समाज के निचले तबके के लोग लाभान्वित हो रहें है |देश में 80 करोड़ लोगो तक निःशुल्क खाद्यान का वितरण किया जा रहा है |मंत्री ने पालिका के सफाई मित्रों से सीधा संवाद स्थापित कर उनके समस्याओं को जाना | 

पालिका के अधिकारियों व सफाई मित्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र के लिए और बेहतर सफाई की आवश्यकता है | उन्होंने पालिका के आधिकारियों व सफाई निरीक्षकों को निर्देशित किया कि वे स्वयं वार्डों में जाकर गहन निरीक्षण करें व सफाई मित्रों की मूलभूत समस्याओं का समाधान करते हुए उनके साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार करने का निर्देश दिया |

कैबिनेट मंत्री ने पूरे नगर क्षेत्र का भ्रमण कर उत्कृष्ट सफाई कार्य वार्ड टीम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को राशि 7500 , व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 5000 तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वालो को 2500 का पुरस्कार राशि देने की घोषणा की | यह पुरस्कार आगामी गांधी जयंती 2 अक्टूबर के अवसर पर प्रदान की जायेगी |

उद्घाटन कार्यक्रम का सफल संचालन मनोज कुमार ( लेखाधिकारी , नगर पालिका परिषद देवरिया ) ने किया |

इस अवसर पर जयराम यादव , सहायक अभियंता जल परमानन्द मिश्र , सफाई निरीक्षक ( श्रध्दा नन्द ) ,राजीव शुक्ल , राज प्रताप सिंह , दीपक पति तिवारी ( राजस्व निरीक्षक ), काशीनाथ पाण्डेय , मनोज कुमार , राकेश गौड़ , नारद सिंह , नीरज शुक्ला , अनमोल रतन सिंह , मनीष श्रीवास्तव , अभिषेक त्रिपाठी , अभिषेक शाही , हीरा लाल पटवा , रवि कुमार पटवा , मो . सादिक , रोहित कुमार सिंह , धनंजय मणि त्रिपाठी , राजेश सिंह , बीजेपी नेता नित्यानंद पाण्डेय , भूपेन्द्रसिंह , भुनेश्वर मिश्र , संजय तिवारी , विधान परिषद सदस्य प्रतिनिधि राजू मणि के साथ – साथ सभासदों में अजय कुमार सिंह , सेराज अहमद , अजय कुमार गुप्ता , आशुतोष तिवारी , चंद्रशेखर गुप्ता , लीलावती विश्वकर्मा , वीरेंदर सिंह , रमेश वर्मा , आशीष गुप्ता , दिनेश शुक्ल , गोविन्द चौरसिया , बंटी जायसवाल , राजन शर्मा , पिंटू सिंह , ओंकार शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहें |  

 

Facebook Comments