Thursday 22nd of October 2026 09:17:04 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 20 Jul 2022 5:27 PM |   1197 views

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ किया गया

बलरामपुर -आज प्रथमिक विद्यालय धुसाह – दो शिक्षा क्षेत्र बलरामपुर में बच्चों के पेट के कीड़े मारने वाली दवा एल्बेंडाजोल खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ सुशील कुमार ने उपस्थित बच्चों को अपने सामने एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया |

इस कार्यक्रम में लगे सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से अपील किया कि आज अधिक से अधिक बच्चों को डिवार्मिंग टेबलेट खिलाकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करें।उन्होंने बताया कि की जो बच्चे आज किसी कारणवश दवा खाने से छूट गए हैं , उन्हें 25 से 27 तक चलने वाले मॉपअप राउंड के दौरान दवा खिलाई जाएगी।

अल्बेंडाज़ोल की गोली हल्की मीठी होती है, इसे चबाकर या पीस कर खाना चाहिए ताकि इसका असर अच्छी तरह हो सके ।

इस अवसर पर नोडल अधिकारी राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस डॉ अनिल कुमार चौधरी , अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मीनाक्षी चौधरी , जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविन्द मिश्रा , जिला कार्यक्रम प्रबंधक ,राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन शिवेंद्र मणि त्रिपाठी,प्रधानाचार्य श्रीमती प्रीतिका पांडेय , अमरेंद्र नारायण मिश्रा, जय प्रकाश पांडेय तथा विद्यालय के शिक्षक ,आशा,आगनवाड़ी कार्यकत्री इत्यादि उपस्थित रहे।

Facebook Comments