Sunday 6th of September 2026 04:20:27 PM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 17 Jul 2022 6:22 PM |   583 views

प्रयागराज महाधिवक्ता कार्यालय में लगी आग

प्रयागराज में महाधिवक्ता कार्यालय अंबेडकर भवन में आज प्रातः भवन के 6, 7, 8 एवं 9 वे तल पर आग लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की 18 गाड़ियां पहुंचकर आग बुझाने का कार्य कर रही है।  6, 7, 8 फ्लोर पर लगी आग को बुझा लिया गया है तथा 9 वे तल पर लगी आग को बुझाने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।

सूचना मिलते ही मौके पर  जिलाधिकारी  संजय कुमार खत्री, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शैलेश पांडे एडीजी जोन प्रेम प्रकाश, आईजी  राकेश सिंह, फायर ब्रिगेड एवं प्रशासन के अन्य अधिकारीगण तत्काल मौके पर पहुंचकर अपनी देखरेख में आग को बुझाने का कार्य करा रहे हैं। स्थिति नियंत्रण में है।

Facebook Comments