Friday 13th of March 2026 12:34:35 PM

Breaking News
  • पूरा हिसाब लेंगे –ईरान के सुप्रीम लीडर ने पहले संबोधन में किया साफ़ ,पडोसी देशों को भी नही करेंगे माफ़ |
  • लखनऊ में अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अखिलेश यादव ,बोले नकली संतो का दौर खत्म होगा |
  • गैस संकट पर भारत सरकार का बड़ा बयान-पर्याप्त उपलब्धता है |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 3 Jul 2022 6:49 PM |   581 views

अन्तर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग फ्री दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया गया

गोरखपुर – अन्तर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग फ्री दिवस के अवसर पर राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा संग्रहालय परिसर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। वृक्षारोपण में सिंगापुर चेरी, अंजीर, सेब, नाशपाती, रातरानी, टिकोमा ड्वार्फ, बेला पूने, बोगनबेलिया थाई आदि पौधो का वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि कुमुद श्रीवास्तव, सदस्य, राज्य महिला आयोग, दर्जाप्राप्त राज्यमंत्री एवं विशिष्ट अतिथि डाॅ0 महेन्द्र कुमार, बीज उत्पादन अधिकारी, राष्ट्रीय बीज निगम, क्षेत्रीय कार्यालय, उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड भी उपस्थित रहे।

कुमुद श्रीवास्तव ने कहा कि विश्व पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें निरन्तर जागरूक रहने के साथ-साथ आमजन को भी जागरूक करने की जरूरत है। इसके लिए हमें दृढ़ संकल्प लेना होगा।

मुख्य अतिथि ने कहा कि डाॅ0 मनोज कुमार गौतम द्वारा अपने कुशल निर्देशन में कर्मचारियों की कमी के बावजूद भी संग्रहालय परिसर को सुन्दर एवं स्वच्छ बनाने तथा संग्रहालय विकास के हर पहलू पर ध्यान आकृष्ट किया जा रहा है। जो इनकी सकारात्मक उर्जा एवं सोच का प्रतीक हैं।

डाॅ0 महेन्द्र कुमार, बीज उत्पादन अधिकारी ने उक्त अवसर पर कहा कि संग्रहालय परिसर में लगे दुर्लभ एवं औषधीय पेड़-पौधे को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। संग्रहालय परिसर का सौन्दर्य देखने लायक है। जो गोरखपुर सिटी का हृदय है। परिसर में बुद्ध मूर्ति के पीछे लगा बोधिवृक्ष (पीपल) भी आकर्षण का केन्द्र हैं, यह एक ऐसा वृक्ष है, जो पूरे विश्व के हर स्थान पर पाया जाता है और यह हमें 24 घंटे आक्सीजन देने का काम करता है, जिसके अन्दर 100 से अधिक गुण पाये जाते हैं।

आज के भौतिकवादी युग में संग्रहालय द्वारा परिसर में पर्यावरण संरक्षण हेतु विभिन्न प्रकार के आकर्षक फूल, औषधीय एवं दुलर्भ फलदार पौधों का रोपण करना तथा उन्हें सुरक्षित एवं संरक्षित करना अपने आप में एक मिसाल है।

उप निदेशक डाॅ0 मनोज कुमार गौतम ने कहा कि संग्रहालय संस्कृति विरासत के संरक्षण तथा संवर्धन के साथ ही साथ पर्यावरण संरक्षण हेतु निरन्तर प्रयासरत है। पर्यावरण को संरक्षित करना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है और समाज के हर वर्ग एवं प्रत्येक नागरिक को इसमे अपना योगदान बढ़-चढ़ कर देना चाहिए।

Facebook Comments