Friday 13th of March 2026 09:55:08 AM

Breaking News
  • पूरा हिसाब लेंगे –ईरान के सुप्रीम लीडर ने पहले संबोधन में किया साफ़ ,पडोसी देशों को भी नही करेंगे माफ़ |
  • लखनऊ में अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अखिलेश यादव ,बोले नकली संतो का दौर खत्म होगा |
  • गैस संकट पर भारत सरकार का बड़ा बयान-पर्याप्त उपलब्धता है |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 2 Jul 2022 6:30 PM |   438 views

किसान भाइयों को फसल बीमा योजना के प्रति जागरूक करेगी जागरूकता रथ

बलरामपुर -प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में किसानों को जागरूक किए जाने हेतु फसल बीमा रथ को विकास भवन परिसर से उप कृषि निदेशक डॉ प्रभाकर सिंह एवं जिला कृषि अधिकारी आरपी राणा के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साथ में यह भी बताया गया कि यह बीमा रथ 1 जुलाई से 10 जुलाई तक जनपद के सभी विकास खंडों में संबंधित ग्राम पंचायतों में जाकर फसल बीमा की जानकारी किसानों को देगी |
 
उन्होंने बताया कि खरीफ सीजन में किसान भाई धान का बीमा करवा सकते हैं जिसका प्रीमियम 1288.40 पैसे प्रति हेक्टेयर कि दर से देना होगा। 
 
बीमा करवाने के लिए अगर किसान केसीसी धारक है तो उसका बीमा बैंक के द्वारा स्वता कर दिया जाता है अगर वह केसीसी धारक नहीं है तो वह अपना बीमा बाहर से जन सेवा केंद्र (CSC)से जाकर अपना बीमा करवा सकता है | बीमा करवाने के लिए खतौनी आधार कार्ड बैंक पासबुक और मोबाइल नंबर होना जरूरी है ।
 
Facebook Comments