Monday 15th of September 2025 10:59:41 PM

Breaking News
  • एक करोड़ का इनामी नक्सली कमांडर ढेर , अमित शाह बोले – पूरे देश से ख़त्म होगा नक्सलवाद |
  • बिहार SIR को लेकर सुप्रीमकोर्ट का चुनाव आयोग को कड़ा संदेश ,अगर गड़बड़ी हुई तो पूरी प्रक्रिया रद्द कर देंगे |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 21 Jun 2022 6:29 PM |   415 views

आचार्य रामचंद्र शुक्ल पार्क no 1 का लोकार्पण किया गया

देवरिया – आज भुजौली कॉलोनी स्थित आचार्य रामचंद्र शुक्ल पार्क no 1 का लोकार्पण  नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह द्वारा किया गया | 

अपने उद्बोधन में पालिकाध्यक्षा ने कहा कि ” जीवन में पार्क एवं पुस्तकालय की अहम भूमिका है , इनसे हमारे शारीरिक व बौद्धिक क्षमताओं का समुचित विकास होता है |बच्चों के खेलने- कूदने व उनके चतुर्दिक विकास माताओं , बहनों व वृद्धजनों को उठने -बैठने ,टहलने हेतु यह पार्क पालिका की तरफ से तोहफा है |”

इस अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी मंच के सौजन्य से वृक्षारोपण भी किया गया |

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सभासद धर्मेन्द्र सिंह , सेराज अहमद आशीष गुप्ता, अजय गुप्ता, सभासद प्रतिनिधि  बंटी जायसवाल सफाई निरीक्षक श्रध्दानंद मो. सादिक , पंकज पाण्डेय और राजा कुशवाहा उपस्थित रहें |

Facebook Comments