Wednesday 4th of March 2026 01:55:51 PM

Breaking News
  • होली की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • ईरान बातचीत के लिए तैयार , ट्रम्प ने बंद किए दरवाजे ,कहा -अब बहुत देर हो चुकी है |
  • दुबई में फसें 164 महाराष्ट्रीयो के लिए मसीहा बने एकनाथ शिंदे ,दो विशेष फ्लाइट से होगी घर वापसी |
Facebook Comments
By : Divya Chaubey | Published Date : 8 May 2022 5:45 PM |   905 views

माँ

इस धरा पर ईश्वर
को किसने देखा है
मगर यह सत्य है
खुदा सबके संग है
हर इंसान के लिए
मां के रूप में है।
कठिनाइयों से लड़ना
मां हमे, सीखाती है
हर हाल में चलना
मां हमे सीखाती है
खुद को पहचानना
मां हमे सीखाती है।
मां का हृदय वह
दरिया है जिसमें
ना किसी के लिए
जरा भी घृणा है
सब के लिए ही
प्रेम से भरा है।
दुनिया की मधुर सी
बाते में भी हमे कोई
मधुरता नही लगता है
मां की प्यारी सी
डांट में भी मां का
प्यार ही झलकता है।
अनेको गम अपने सीने
में छुपाए रखती है मां
मगर किसी को खबर
नही लगने देती है मां
दुनिया में सबसे साहसी
इंसान है हमारी प्यारी मां।
मां के दिल को कभी
ना दुःखाना चाहिए
कठोर शब्द मां को
हमें ना बोलना चाहिए
मां की हमें सदा ही
पूजा करना चाहिए।
Facebook Comments