Wednesday 21st of October 2026 07:35:23 PM

Breaking News
  •  अशोक विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • योगी सरकार देगी पुलिस कर्मियों को बड़ा तोहफा |
  • वाराणसी में 25 अक्टूबर को गंगा के ऊपर गरजेंगे लड़ाकू विमान , नमो घाट पर होगा एयर शो|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 5 May 2022 6:00 PM |   1180 views

किसान भाई सचल क्रय केंद्र के नंबर पर संपर्क कर घर ही विक्रय करें गेहूं-जिला खाद्य विपणन अधिकारी

बलरामपुर -जिला खाद्य विपणन अधिकारी नरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि गेहूं खरीद में तेजी लाए जाने के लिए मोबाइल/सचल क्रय केंद्रों के माध्यम से किसान भाइयों की सुविधा हेतु उनके घर पर ही गेहूं करें किया जा रहा है।
 
उन्होंने बताया कि अब तक मोबाइल क्रय केंद्र के माध्यम से जनपद में 1404 कुं० गेहूं खरीद की जा चुकी है‌ विकासखंड हरैया सतघरवा में क्रय एजेंसी पीसीएफ द्वारा किसान परमजीत से 34 कुं॰, क्रय एजेंसी यूपी॰एस॰एस॰ द्वारा विकासखंड बलरामपुर में किसान राजन से 90 कुं॰, विकासखंड तुलसीपुर में किसान मोहम्मद उमर से 150 कुं॰, किसान धर्मेंद्र प्रताप सिंह से 300 कुंतल, विकासखंड गैसड़ी में अरुण प्रताप सिंह, रवी प्रताप सिंह ,राम प्रताप सिंह, पंकज सिंह से 180 कुं॰, विकासखंड पचपेड़वा में किसान वसीम खान से 250 कुं॰, क्रय एजेंसी खाद्य विभाग द्वारा विकासखंड तुलसीपुर में किसान संजय सिंह से 65 कुं॰, विकासखंड पचपेड़वा में किसान राम किशुन से 105 कुं॰की खरीद की गई है।
 
उन्होंने बताया कि किसान भाई मोबाइल क्रय केंद्र के माध्यम से गेहूं विक्रय हेतु जिला प्रबंधक पीसीएफ मोबाइल नंबर-8176031681, जिला प्रबंधक यूपीएसएस-9451727856, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी बलरामपुर के मोबाइल नंबर-9919172772, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी तुलसीपुर के मोबाइल नंबर-8429711243, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी उतरौला के मोबाइल नंबर-9651365035 पर किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 9:00 बजे से साय 6:00 बजे तक संपर्क कर विक्रय कर सकते हैं ‌।
 
जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीद बढ़ाने तथा किसानों को राजकीय क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने हेतु प्रेरित करने के लिए जनपद में कार्यरत सभी लेखपाल एवं पंचायत सचिव गेहूं खरीद में प्रभावी भूमिका निभाएंगे तथा निकटतम राजकीय केंद्र प्रभारी के संपर्क में रहते हुए किसानों को क्रय केंद्र पर लाने अथवा एक ट्रक लोड या उससे अधिक गेहूं होने पर संबंधित केंद्र प्रभारी को सूचना देकर मोबाइल क्रय केंद्र के माध्यम से गेहूं खरीद कार्य संपादित कराएंगे।
Facebook Comments