Wednesday 21st of October 2026 09:29:08 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 4 May 2022 4:04 PM |   890 views

8 विद्यार्थियों का हुआ विभिन्न कंपनियों में प्लेसमेंट

                                फाइल फोटो 

लखनऊ -डाo शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ के कुलसचिव  अमित कुमार सिंह ने बताया कि एमoबीoएo / बीo टेक (मैंकेनिकल इंजिनियरिंग /कंप्यूटर साइंस ) विभाग के 08 विद्यार्थियों का विभिन्न कम्पनियों में प्लेसमेंट हुआ |

जिसमें विद्यार्थी हर्षित कौसुधन का प्लेसमेंट “ई अश्व आटोमोटिव प्राo लिमिटेड, गाजियाबाद ” में ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी के पद पर रुo 1.80 लाख वार्षिक पैकेज पर हुआ, विद्यार्थी गौरव नारंग का प्लेसमेंट “एoवीoएलo इण्डिया प्राo लिमिटेड, गुड़गांव” में इंटर्न पावरट्रेन इंजीनिरिंग के पद पर रुo 4.50 लाख वार्षिक पैकेज पर हुआ, विद्यार्थी प्रिंस द्विवेदी का प्लेसमेंट ” मदर्सन सुमी इन्फोटेक एन्ड डिजाइन्स लिo, नोएडा ” में इंजीनियर ट्रेनी के पद पर रुo 3.50 लाख वार्षिक पैकेज पर हुआ |

विद्यार्थी अजय कुमार तथा अभिषेक द्विवेदी का प्लेसमेंट सीजफायर इंडस्ट्रीज प्राo लिमिटेड, नोएडा” में सीजफ़ायर मैनेजमेंट ट्रेनी के पद पर रुo 4.50 लाख वार्षिक पैकेज पर हुआ, विद्यार्थी रिद्धिमा श्रीवास्तव, दीक्षा श्रीवास्तव व अजीत जैन का प्लेसमेंट “इंटेलिपात सॉफ्टवेयर, बंगलौर ” में बिजनेस डेवलपमेन्ट ट्रेनी के पद पर रुo 9.00लाख वार्षिक पैकेज पर हुआ |   

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोo राणा कृष्ण पाल सिंह ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनायें देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है|

Facebook Comments