Monday 2nd of March 2026 11:55:02 PM

Breaking News
  • चीन -पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन ,रूस से 5 और S-400 खरीदेगा भारत , बनेगा अभेद सुदर्शन चक्र |
  • दिल्ली में लखपति बेटी योजना लांच , मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बोलीं – ग्रेजुएशन पर मिलेंगे सवा लाख रूपये |
  • EPFO ने ब्याज दर 8.25 बरकरार रखा |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 13 Apr 2022 5:45 PM |   673 views

मोदी ने जलियांवाला बाग नरसंहार के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1919 के जलियांवाला बाग नरसंहार में जान गंवाने वालों को बुधवार को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि इन शहीदों का अद्वितीय साहस और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

ब्रिटिश बलों ने रॉलेट एक्ट के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों लोगों पर अकारण गोलीबारी कर दी थी, जिसमें सैड़कों लोग मारे गए थे। यह भारत में ब्रिटिश हुकूमत की सबसे क्रूर कार्रवाई में से एक था। रॉलेट एक्ट ब्रिटिश हुकूमत को दमनकारी शक्तियां प्रदान करता था।

मोदी ने ट्विटर पर लिखा, “1919 में आज ही के दिन जलियांवाला बाग में शहीद होने वाले लोगों को श्रद्धांजलि। उनका अद्वितीय साहस और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “पिछले साल जलियांवाला बाग स्मारक के पुनर्निर्मित परिसर के उद्घाटन के मौके पर दिया गया अपना भाषण साझा कर रहा हूं।”

(भाषा)

Facebook Comments