Saturday 29th of August 2026 02:15:19 AM

Breaking News
  • रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • अमित ठाकरे की कैब ड्राइवरों को चेतावनी ,कहा मराठी नहीं बोली तो होगी पिटाई |
  • नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या 469 पहुचीं ,1400 से ज्यादा लोग लापता |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 5 Apr 2022 6:11 PM |   813 views

इण्डियन रेड क्रास सोसाइटी में पैटर्न संरक्षक ने ली सदस्यता

सुलतानपुर -इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी सुल्तानपुर में नगर के विवेक नगर मोहल्ला निवासी शीत कुमार दुबे इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सामाजिक कार्यों को देखते हुए मंगलवार को जिले के विकास भवन के प्रेरणा सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स को संस्था में पैटर्न संरक्षक की भूमिका के रूप में सदस्यता लेकर निर्धारित सदस्यता शुल्क रुपए 25000/- का चेक, दवा, सैनिटाइजर व मास्क भेंट कर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के 7 मूल सिद्धांतों पर कार्य करने की आस्था जाहिर की।  
 
उनके सदस्यता ग्रहण करने पर मुख्य विकास अधिकारी ने संस्था के मापदंडों के तहत कार्य करने की उनकी आस्था पर खुशी जाहिर करते हुए संस्था में बेहतर कार्य करने की उम्मीद जताई, वहीं सचिव, जय प्रकाश शुक्ला ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के साथ मूल सिद्धांतों के तहत संस्था द्वारा अभी तक किए गए सामाजिक कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए सभी सदस्यों को आने वाले भविष्य की चुनौतियों के प्रति तैयार रहने की अपील की।
 
इस अवसर पर संस्था के सचिव जयप्रकाश शुक्ला, वरिष्ठ लिपिक सुभाष कुमार प्रजापति, संजय दुबे, मीडिया प्रभारी  आशुतोष तिवारी, कोमल तिवारी, रुचि पाल, सरस्वती मिश्रा, प्रेम शंकर दुबे आदि लोग मौजूद रहे।
Facebook Comments