Friday 1st of May 2026 02:33:15 AM

Breaking News
  • भारत रूस कार्य उपसमूह की 5 वी बैठक नई दिल्ली में सम्पन्न |
  • एक्सप्रेसवे से ज्यादा रफ़्तार यूपी के विकास की – प्रधानमंत्री मोदी |
  • उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में पानी बरसा ,लोगो को गर्मी से मिली राहत |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 1 Apr 2022 6:02 PM |   728 views

तैयार गेहूंँ की फसल का रखें बिशेषकर ध्यान: प्रो. रवि प्रकाश

खेतों में गेहूं की फसल पक कर तैयार है ,कही -कही कटाई भी प्रारम्भ  है ,आगजनी न हो इसके लिए इस समय विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है । पैदल, मोटर साईकिल, कार जीप, ट्रेक्टर या अन्य साधन से जा रहे हो ,  तो बीड़ी  या सिगरेट रास्ते मे कतई नहीं पिए और नहीं किसी को पीने दें।  जरा सी लापरवाही किसी की साल भर की  कमाई बरबाद कर सकती है।
 
प्रसार्ड मल्हनी देवरिया के निदेशक प्रो. रवि प्रकाश मौर्य ने  बताया कि कभी- कभी ईधन चालित वाहनों मे  खराबी के कारण उसके धुए के साथ चिनगारियाँ भी निकलती है, उसे ठीक कराने के बाद ही सफर करें। जिस खेत खलिहान के ऊपर से बिजली के तार गुजर रहा हो तो उसकी भी निगरानी रखने की आवश्यकता है।
 
बिजली पोल के पास से कभी कभी हवा चलने पर तारों के सटने से चिनगारियाँ  निकलती है, उससे बचने की आवश्यकता है ।विधुत विभाग को फोन कर ठीक करा लें। आग से बचने के लिये मडा़ई स्थल का चुनाव , खलिहान रिहायसी क्षेत्र, रेलवे लाईन, सड़क, विद्युत तार के खम्भों से दूर रखना चाहिये। कटाई मशीन से करानी हो तो ऐसे मशीन से कराये जिससे अनाज के साथ साथ भूसा भी मिल सके। 
 
विद्युत से आग लगने पर सुखी मिट्टी, बालू डाले पानी का प्रयोग बिधुत रहने पर कदापि न करें ।बिधुत ,अग्निशामक ,सिंचाई ,नलकूप, नहर से संबंधित विभागों का मोबाइल नंबर जरूर रखें जिससे  आवश्यकता पड़ने पर उनकी सहायता ली जा सके। कोरोना से बचाव हेतु सुझाव  के निर्देशों का पालन किया जाए । 
 
जो भी मशीनरी प्रयोग हो हँसिया आदि  की सफाई ठीक से हो । किराए की मशीनरी की सफाई ठीक से आवश्यक हैं । 
Facebook Comments