Saturday 19th of September 2026 04:39:09 PM

Breaking News
  • किसानो को मिलेगा फार्मर आई डी का लाभ , विभाग एग्री स्टैक लागू करेगा |
  • गोमती पुस्तक महोत्सव में गूंजी अंतरिक्ष की उड़ान |
  • बरेली पुलिस ने पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री पन्ना लाल कश्यप को गिरफ्तार किया |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 15 Mar 2022 6:29 PM |   731 views

मिशन रोजगार के अन्तर्गत 46 अभ्यर्थी हुए चयनित

सुलतानपुर- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पयागीपुर-सुलतानपुर के प्रांगण में मिशन रोजगार के अन्तर्गत अप्रेन्टिस मेला का आयोजन किया गया, जिसमें 15 विभिन्न कम्पनियों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से आये अभ्यर्थियों के चयन की प्रक्रिया की गयी।
 
अप्रेन्टिस मेले में लगभग 115 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमे कुल 46 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पयागीपुर अरूण वर्मा द्वारा अप्रेन्टिस मेले में चयनित अभ्यर्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनायें दी गयी। 
 
इस अवसर पर से0नि0 (अप्रेन्टिस/प्लेसमेन्ट) मण्डल प्रभारी एच0एन0शुक्ला, आर0के0 अग्निहोत्री, कार्यदेशक संस्थागत, प्लेसमेंट प्रभारी सचिन कुमार नौटियाल, राम किशुन यादव, सूरज, अन्जू लता, अभिषेक सिंह उपस्थित रहें।
Facebook Comments