कुशवाहा छात्रावास के पुस्तकालय का उद्दघाटन कार्यक्रम 5 मार्च को आयोजित होगा – ओम प्रकाश
देवरिया – कुशवाहा छात्रावास कल्याण समिति के मुख्य सूत्रधार स्वर्गीय राम अधार कुशवाहा जी के मूर्ति का अनावरण 5 मार्च को होगा | मूर्ति अनावरण वरिष्ठ अधिवक्ता भोज प्रसाद कुशवाहा द्वारा किया जाएगा |
इसी दिन कुशवाहा छात्रावास में स्थित पुस्तकालय का उद्दघाटन भी होगा , उद्दघाटन संयुक्त रूप से विश्वनाथ सिंह और वशिष्ठ प्रसाद कुशवाहा करेंगे | इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवकुमार कुशवाहा होंगें |
उक्त जानकारी कुशवाहा छात्रावास कल्याण समिति के मंत्री ओम प्रकाश कुशवाहा ने निष्पक्ष प्रतिनिधि को दिया| ओम प्रकाश ने बताया कि इस छात्रावास में पुस्तकालय हो जाने से विद्यार्थियों को पठन – पाठन कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में काफी सहुलियत मिलेगी |
Facebook Comments


