Tuesday 30th of June 2026 04:50:14 AM

Breaking News
  • राम मंदिर चढ़ावा विवाद – आठो आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गये ,अगली सुनवाई 13 जुलाई को होगी |
  • स्कूल बसों की जांच कराएगी योगी सरकार ,1 जुलाई से शुरू होगा अभियान|
  • आज से दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव शुरू|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 25 Feb 2022 6:43 PM |   784 views

महिला मतदाताओं को जागरूक करने के लिए पिंक रैली का किया गया आयोजन

अमेठी -विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत जनपद में 27 फरवरी को होने वाले मतदान में अधिक से अधिक महिला मतदाताओं को मतदान करने हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट परिसर से बेसिक शिक्षा विभाग की शिक्षिकाओं, पुलिस विभाग की महिला कर्मियों द्वारा पिंक रैली निकाली गई।

पिंक रैली को आयुक्त अयोध्या मंडल अयोध्या की पत्नी, जिलाधिकारी अमेठी की पत्नी व मुख्य विकास अधिकारी डॉ अंकुर लाठर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान उन्होंने 27 फरवरी को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील किया, कहा कि 27 फरवरी को स्वयं का मतदान करने के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों को मतदान करने हेतु जागरूक करें।

दौरान अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रितु चौधरी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ अरविंद पाठक, संचालक डा. रमेश सिंह सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

Facebook Comments