Friday 13th of March 2026 08:47:07 AM

Breaking News
  • पूरा हिसाब लेंगे –ईरान के सुप्रीम लीडर ने पहले संबोधन में किया साफ़ ,पडोसी देशों को भी नही करेंगे माफ़ |
  • लखनऊ में अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अखिलेश यादव ,बोले नकली संतो का दौर खत्म होगा |
  • गैस संकट पर भारत सरकार का बड़ा बयान-पर्याप्त उपलब्धता है |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 11 Feb 2022 4:45 PM |   779 views

लोकतंत्र के निर्माण में मतदाता की भूमिका अहम

अमेठी -जनपद के कस्बा इन्हौना स्थित आइडियल कॉलेज में नेहरू युवा केंद्र अमेठी द्वारा मतदाता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें सभी मतदाताओं से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की गई ।

उक्त गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रुप में  डॉ अर्जुन पांडेय ने कहा कि एक अच्छे लोकतंत्र के निर्माण में प्रत्येक मतदाता की भूमिका अहम होती है इसलिए सभी मतदाताओं को चाहिए कि वह अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान अवश्य करें।

कार्यक्रम को नेहरू युवा केन्द्र की उपनिदेशक डॉ आराधना राज , महात्मा गांधी नेशनल फेलोशिप भारत सरकार से मनीष गुप्ता, राजकीय इंटर इन्हौना के प्रधानाचार्य अतुल कुमार सिंह, नासिर अहमद खान ,रामप्रकाश शुक्ल  , ग्राम पंचायत सचिव राजेश कुमार आदि ने भी संबोधित किया।

इस कार्यक्रम का संचालन पिन्टू शुक्ला एनवाईवी सिंहपुर ने किया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान इन्हौना सरफराज, एनवाईवी सिंहपुर आदर्श कुमार, वजहुल हसन, आरडी प्रजापति प्रधानाचार्य आइडियल कालेज ,दीपक कुमार, रंजीत कुमार ,परमानंद मौर्या आदि उपस्थित रहे।

Facebook Comments