Wednesday 22nd of July 2026 03:50:46 AM

Breaking News
  • कांग्रेस का धरना ख़त्म ,हिरासत में राहुल गाँधी ,प्रियंका और अखिलेश |
  • दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान -मेडिकल और लीगल हेल्प का वादा |
  • मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित किया समान नागरिक संहिता विधेयक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 9 Jan 2022 8:26 PM |   1029 views

गुरु गोबिंद सिंह के बेटों को श्रद्धांजलि देने के लिए 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ मनाया जाएगा

नयी दिल्ली -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को घोषणा की कि सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह के चारों बेटों को श्रद्धांजलि देने के लिए इस साल से 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। मोदी ने गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व के अवसर पर यह घोषणा की।

उन्होंने ट्वीट किया कि यह ‘साहिबजादों’ के साहस और न्याय स्थापना की उनकी कोशिश को उचित श्रद्धांजलि है। गुरु गोबिंद सिंह के चारों पुत्रों की मुगलों ने हत्या कर दी थी।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘वीर बाल दिवस उसी दिन मनाया जाएगा, जब साहिबजादा जोरावर सिंह जी और साहिबजादा फतेह सिंह जी ने दीवार में जिंदा चिनवा दिए जाने के बाद शहीदी प्राप्त की थी। इन दो महान हस्तियों ने धर्म के महान सिद्धांतों से विचलित होने के बजाय मौत को चुना।’’

उन्होंने कहा, ‘‘माता गुजरी, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी और चार साहिबजादों की बहादुरी और आदर्शों ने लाखों लोगों को ताकत दी। उन्होंने कभी अन्याय के आगे सिर नहीं झुकाया। उन्होंने समावेशी और सौहार्दपूर्ण विश्व की कल्पना की। यह समय की मांग है कि और लोगों को उनके बारे में पता चले।’’

केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार सिख समुदाय तक पहुंच बनाने के लिए कई कदम उठा रही हैं। ऐसा माना जा रहा है कि तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को लागू किए जाने के बाद सिख समुदाय सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी से खफा हो गया था। प्रधानमंत्री ने इन कानूनों को निरस्त किए जाने की हाल में घोषणा की थी।

(भाषा)

Facebook Comments