Thursday 22nd of October 2026 02:36:57 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 7 Jan 2022 5:14 PM |   1779 views

फिट इंडिया और खेलो इंडिया के माध्यम से ही स्वस्थ और सशक्त भारत का निर्माण संभव-.क्रीडाधिकारी

अमेठी- फिट इंडिया अभियान का मकसद लोगों को खेल और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। इसी मकसद से सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के क्षेत्रीय लोक सम्पर्क ब्यूरो प्रयागराज द्वारा आज अमेठी के डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम में एक दिवसीय खेलो इंडिया फिट इंडिया जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करती हुई जिला क्रीडाधिकारी विमला सिंह ने कहा कि इस दौर में आमजन वैश्विक महामारी कोविड-19 से तनावग्रस्त है और उससे संघर्ष कर रहा है जिसे देखते हुए खेलकूद और फिट रहने का महत्व और बढ़ जाता है। शारीरिक फिटनेस एक स्वस्थ और समृद्ध जीवन का जरूरी स्तंभ है। स्वस्थ लोग हर विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए और किसी भी बीमारी से खुद को सुरक्षित रखने के लिए संतुलन बनाए रखते हैं। फिट इंडिया को भारत के लिए वर्तमान समय की मांग कहा जा सकता है जिसको सफल बनाने के लिए जरूरी है कि इस अभियान को एक आंदोलन में बदला जाए।

फिट इंडिया और खेलो इंडिया के माध्यम से ही स्वस्थ और सशक्त भारत का निर्माण संभव है। क्षेत्रीय लोक संम्पर्क ब्यूरो के उप निदेशक आरिफ हुसैन रिज़वी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा भारत को एक फिट और स्वस्थ राष्ट्र बनाने के फिट इंडिया अभियान की शुरूआत की गयी है।

सरकार द्वारा पिछले दो वर्षों में फिट इंडिया मूवमेंट अपने विभिन्न फिटनेस अभियानों जैसे फिट इंडिया, खेलो इंडिया, स्कूल वीक, फिट इंडिया फ्रीडम रन, और कई अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से देश के लाखों लोगों से जोड़ने का प्रयास किया गया है। फिट इंडिया अभियान का मकसद लोगों को खेल और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। सरकार के कई विभाग और मंत्रालय मिलकर खेल और फिटनेस के साथ-साथ पौष्टिक खाना खाने की आदत, पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली और रोगों से बचाव के तरीकों के प्रति जागरुकता फैलाने का कार्य कर रहे हैं।

विभाग के उप निदेशक आरिफ रिजवी द्वारा अतिथियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। उपक्रीडा अधिकारी मोहम्मद मोसर्रफ ने कहा कि फिटनेस के प्रति लोगों को जागरुकता करने के लिए सरकार द्वारा फिट इंडिया मोबाईल एप की शुरूआत की गयी है। यह ऐप एक व्यक्तिगत ट्रेनर कम फिटनेस गाइड के रूप में कार्य करता है। पहले एक व्यक्ति कई किलोमीटर तक पैदल या साइकिल चलाता था परन्तु आधुनिक टेक्नॉलॉजी ने हमारी शारीरिक क्षमता को कम कर दिया है और हमें हमारी दैनिक फिटनेस दिनचर्या से दूर कर दिया है। आज हम अपनी पारंपरिक प्रथाओं और जीवन शैली से अनजान हैं जो हमें फिट रखने में सहायक है। एक स्वस्थ व्यक्ति, एक स्वस्थ परिवार और एक स्वस्थ समाज न्यू इंडिया को फिट इंडिया बनाने के लिए आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान ब्यूरो के सहायक राम मूरत व कोच मो नदीम, मो आरिफ, शिव कुमार मौर्य के सहयोग से जूनियर व सीनियर वर्ग मेें 100, 200 तथा 400 मीटर रेस प्रतियोगिता आयोजित करायी गयी जिसमें कुल 10 विजयी प्रतिभागियों को विभाग की ओर पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

प्रादेशिक लोक सम्पर्क ब्यूरो लखनऊ के पंजीकृत दल संकल्प सेवा संस्थान अमेठी के कलाकारों द्वारा फिट इंडिया और खेलो इंडिया के अलावा जानकल्याणकारी योजनाओं पर संदेशमूलक नुक्कड़ नाटक व गीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। 

Facebook Comments