Thursday 22nd of October 2026 01:51:12 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 5 Jan 2022 5:48 PM |   1044 views

दो धान क्रय केंद्र प्रभारियों के विरुद्ध एफआईआर का निर्देश

देवरिया- जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन के निर्देश पर एडीएम (वि0 एवं रा0) नागेंद्र कुमार सिंह ने जनपद में पीसीएफ द्वारा संचालित धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में गंभीर खामियां मिलने पर दो धान क्रय केंद्रों के प्रभारियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया।
 
एडीएम (वि0 एवं रा0) नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीसीएफ द्वारा संचालित जनता केंद्रीय उपभोक्ता भंडार परसिया मल्ल की जांच करने पहुंचे। वहां उन्होंने पाया कि कतिपय किसानों के धान की तौल क्रय केंद्र पर न करके क्रय केंद्र प्रभारी द्वारा किसानों को अपना धान बेचने के लिए सीधे राइस मिल भेजा जा रहा है, जो कि नियमविरुद्ध है। नियमतः क्रय केंद्र पर धान की तौल कराकर क्रय केंद्र प्रभारी को चालान के साथ धान राइस मिल भेजा जाता है। तत्क्रम में धान क्रय केंद्र प्रभारी उग्रसेन प्रसाद मल्ल के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।
 
एडीएम (वि0 एवं रा0) ने बताया कि साधन सहकारी समिति लिमिटेड पहाड़पुर के निरीक्षण में पाया गया कि  किसानों से धान की खरीद नहीं की जा रही है। बोरो पर स्टैंसिल लगा नहीं मिला तथा एक भी गांठ सीएमआर नहीं भेजा गया जिससे किसानों के भुगतान में विलंब हो रहा है। तत्क्रम में साधन सहकारी समिति लिमिटेड, पहाड़पुर के केंद्र प्रभारी सुरेंद्र सिंह के विरुद्ध  एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया गया।
 
एडीएम (वि0 एवं रा0) ने बताया कि धान क्रय केंद्रों को खरीद तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। औचक निरीक्षण के माध्यम से खरीद की सतत निगरानी और लक्ष्य के सापेक्ष धान की खरीद सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले क्रय केंद्र प्रभारियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Facebook Comments