Monday 29th of June 2026 03:08:53 PM

Breaking News
  • मुझे दिल्ली पुलिस गिरफ्तार करने वाली है ,अभिजीत दिपके का जेल भरो आन्दोलन |
  • बिहार को मिलेगी नई पहचान पटना का जे पी पथ बनेगा वर्ल्ड क्लास टूरिज्म हब |
  • देहरादून की लीची का बढ़ा जलवा ,इटली एक्सपोर्ट से किसानों को मिला 25%ज्यादा दाम |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 3 Jan 2022 7:37 PM |   936 views

सभी वर्गो के लिए बिना भेदभाव किया जा रहा है कार्य- केशव मौर्य

देवरिया- उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जनपद में बरियारपुर में आयोजित किसान मोर्चा सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए चलायी जा रही योजनाओं एवं उसकी उपलब्धियों को गिनाया।
 
उन्होने कहा कि यह सरकार समाज के सभी वर्गो, शोषितों, पीडितो, वंचितो, किसानो, महिलाओं, नौजवानो सभी के लिए बिना भेदभाव कार्य कर रही है तथा उन तक योजनाओं का लाभ भी पहुंचा रही है। किसानो की आय दोगुनी करने के लिए भी अनेक योजनाये चलायी गयी है। गन्ना भुगतान रिकार्ड मात्रा में कार्य किया है, ताकि किसान आर्थिक उन्नयन की दिशा में आगे बढ सके।
 
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2022 इससे पहले ही प्रधानमंत्री जी किसान सम्मान निधि की दसवी किश्त पात्रो के खाते में भजने का कार्य किया है। इसके लिए आप सब को बधाई देता हूॅ। केन्द्र सरकार द्वारा कृषको की आमदनी बढाने का कार्य किये जाने का संकल्प लिया गया, जिसके क्रम में अनेक प्रकार की कृषक हित में योजनाये तैयार किये जाने का कार्य किया गया । इसका लाभ देश प्रदेश के साथ साथ इस जनपद के कृषको को भी मिला।  प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में किसानो के हित में, किसानो की जरुरत के लिए, अन्नदाताओं के आमदनी बढाने के लिए कार्य हुआ है।
 
यह जनपद गन्ने की खेती के लिए बहुत बडा केन्द्र है।  पुराने चीनी मिलो को चलाने के साथ साथ नये चीनी मिलो को लगाने का कार्य किया है। बहुत पैसा खर्च करके विदेशो से तेल मगाना पडता है, हमारे वैज्ञानिको ने नई तकनीकी का विकास किया । अब चीनी मिलो में भी पेट्रोल बनाने की योजना विकसित की जायेगी।  बिजली की आपूर्ति सुचारु रुप से की जा रही है। गरीब परिवारो के घर में बिजली पहुॅचाने का कार्य किया गया। आज शौचालय सभी के घरो में बनाने का कार्य हो रहा है। आवास व सडक का निर्माण हुआ है। फ्री राशन बिना भेदभाव के वितरित किया जा रहा है।
 
इस अवसर पर बीजेपी के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद नरेन्द्र कश्यप, सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह, जिले के प्रभारी सुनील गुप्ता, विधायक कमलेश शुक्ला, गंगा सिंह कुशवाहा, सदर विधायक डा सत्प्रकाश मणि, किसान मार्चो के जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष/पूर्व एमएलसी महेन्द्र सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष बिजय कुमार दूबे, पूर्व जिलाध्यक्ष मारकण्डेय शाही आदि उपस्थित रहे।
Facebook Comments