Wednesday 21st of October 2026 04:53:52 PM

Breaking News
  •  अशोक विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • योगी सरकार देगी पुलिस कर्मियों को बड़ा तोहफा |
  • वाराणसी में 25 अक्टूबर को गंगा के ऊपर गरजेंगे लड़ाकू विमान , नमो घाट पर होगा एयर शो|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 21 Dec 2021 5:15 PM |   2411 views

सेवामित्र एप तथा कॉल सेंटर टोल फ्री नंबर 155330 का उपयोग करें

कुशीनगर-जिला रोजगार सहायता अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि श्रम एवं सेवायोजन विभाग उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश के नागरिकों को स्थानीय स्तर पर विभिन्न प्रकृति की सेवाएं प्रदान किए जाने के संबंध में एक पोर्टल sewamitra.up.gov.in,  सेवामित्र एप तथा कॉल सेंटर टोल फ्री नंबर 155330 को विकसित किया गया है।
 
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि नागरिकों को सेवाएं प्रदान करने हेतु विकसित की गई व्यवस्था में सेवा का परिचालन कुशल कामगार अर्थात सेवा मित्र व उपभोक्ता के मध्य सीधे ना होकर पोर्टल पर पंजीकृत सेवाप्रदाता के माध्यम से किया जाएगा। 
 
उन्होंने बताया कि इस पोर्टल पर पंजीकरण हेतु अभ्यर्थी को स्किल सर्टिफिकेट एवं स्किल अनुभव प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी। अभ्यर्थी अपनी सुविधानुसार जन सुविधा केंद्र, साइबर कैफे या जिला सेवायोजन कार्यालय कुशीनगर में अपने शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, कौशल प्रमाण पत्र एवं अनुभव प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित होकर किसी भी कार्य दिवस में पंजीकरण करा सकते हैं।
 
उन्होंने यह भी बताया कि सेवा मित्र पोर्टल पर पंजीकरण के उपरांत बेरोजगार अभ्यर्थियों को जनपद स्तर पर रोजगार के साथ-साथ सरकार द्वारा निशुल्क स्मार्टफोन और टेबलेट देने की भी योजना तैयार की गई है।
 
अतः इच्छुक कुशल बेरोजगार अभ्यर्थी व कारीगर अपना पंजीकरण अति शीघ्र कराएं ताकि उन्हें स्मार्टफोन और टेबलेट वितरण की सूची में शामिल किया जा सके।
Facebook Comments