Thursday 22nd of October 2026 12:10:54 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 30 Nov 2021 4:44 PM |   797 views

सीमा सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस

बाँधीपुर (कश्मीर)- देवेंद्र सिंह बिष्ट, डीआईजी बीएसएफ, बांदीपुर,  कौशलेश राय, कमांडेंट, 14 बटालियन, बीएसएफ ने अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों जिसमे 14 बटा, 115 बटा, 1077 आरटी तथा क्षेत्रीय मुख्यालय ने 57 वां बीएसएफ स्थापना दिवस, स्वर्णिम विजय वर्ष ‘1971 युद्ध विजय’ और अमृत महोत्सव अत्यंत उल्लास के साथ क्षेत्रीय मुख्यालय बांदीपुर में मनाया गया।

स्थापना दिवस के आयोजन में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले बीएसएफ के बहादुर शहीदों के परिजनों और सेवानिवृत्त कर्मियों को आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित किया।

समारोह के दौरान देश भक्ति से ओतप्रोत बहुत ही आकर्षक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया।

डीआईजी एसएचक्यू बांदीपुर ने अपने संबोधन में पिछले 57 वर्षों में बीएसएफ द्वारा किए गए कार्यों को याद किया एवं देश की एकता अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण बनाए रखने के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर 1971 के युद्ध में बीएसएफ द्वारा निभाई गई भूमिका की सराहना की।

Facebook Comments