Friday 13th of March 2026 02:00:05 PM

Breaking News
  • पूरा हिसाब लेंगे –ईरान के सुप्रीम लीडर ने पहले संबोधन में किया साफ़ ,पडोसी देशों को भी नही करेंगे माफ़ |
  • लखनऊ में अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अखिलेश यादव ,बोले नकली संतो का दौर खत्म होगा |
  • गैस संकट पर भारत सरकार का बड़ा बयान-पर्याप्त उपलब्धता है |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 24 Nov 2021 4:59 PM |   591 views

‘हमारी अमूल्य धरोहर‘ विषयक आनलाइन छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

गोरखपुर – विश्व धरोहर सप्ताह (19 से 25 नवम्बर) के अन्तर्गत राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर (संस्कृति विभाग, उ0प्र0) द्वारा  24 नवम्बर को ‘हमारी अमूल्य धरोहर‘ विषयक आनलाइन छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

जिसे सोशल मीडिया पर संग्रहालय के यूट्यूब चैनल, फेसबुक, ट्वीटर, इन्स्टाग्राम तथा व्हाट्स एप्प के माध्यम से देखा जा सकता है।

संग्रहालय के उप निदेशक डाॅ0 मनोज कुमार गौतम ने कहा कि किसी देश की विरासत उस देश की आर्थिक, सामाजिक कलात्मकता एवं सांस्कृतिक समृद्धि को प्रत्यक्ष रूप से प्रदर्शित करने का आधार होता है। विरासत के संरक्षण व प्रदर्शन हेतु संग्रहालय सबसे सशक्त माध्यम है। इसकी उपयोगिता हेतु पूरे विश्व में विश्व धरोहर सप्ताह मनाया जाता है। सभी लोग जो अपने इतिहास व प्राचीन संस्कृति से साक्षात्कार करने में रूचि रखते हो, उन्हें संग्रहालय का अवश्य अवलोकन करना चाहिए।

राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर में कला कृतियों का समृद्ध संग्रह किया गया है, जो निश्चित रूप में हमारे पूर्वजों की विरासत से हमें परिचित कराते हैं।  

विश्व धरोहर सप्ताह के अन्तर्गत संग्रहालय द्वारा आयोजित ‘हमारी अमूल्य धरोहर‘ विषयक आँनलाइन प्रदर्शनी में हमारी प्राचीन कला एवं संस्कृति की अद्भुत विरासत झलक रही है। प्रदर्शनी में प्राचीन काल की भारत की समृद्ध गाथा की झलक दिखाई दे रही है। हमारी धरोहर निश्चित रूप से मानव जाति के लिए प्रेरणास्पद है।

इस प्रदर्शनी में अनेक दुर्लभ कलाकृतियों के छायाचित्रों को संजोया गया है। प्रदर्शनी में तृतीय शती ई0पू0 से लेकर 19वीं शती ई0 के मध्य बने विभिन्न ऐतिहासिक कलाकृतियों के छायाचित्र विशेष आकर्षण के केन्द्र है। बौद्ध धर्म से सम्बन्धित कलाकृतियों के छायाचित्रों में शिल्प वैविध्य एवं सौन्दर्य अद्भूत है। इस आॅनलाइन प्रदर्शनी के आयोजन के पीछे मुख्य कारण समाज के सभी वर्गों को अपने धरोहर के प्रति जागरूक करना है |

आज की इस प्रदर्शनी के आयोजन का मुख्य उद्देश्य अपने धरोहर के संरक्षण एवं सुरक्षा के प्रति जनसामान्य को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करने का एक प्रयास है।

Facebook Comments