Wednesday 5th of November 2025 10:05:10 AM

Breaking News
  • बिहार चुनाव -पहले चरण का प्रचार थमा ,121 सीटों पर 6 नवम्बर को मतदान|
  • बिलासपुर ट्रेन दुर्घटना-यात्री मालगाड़ी की भीषण टक्कर में 4 की मौत ,कई घायल |
  • बंगाल में अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेशी ब्लॉगर गिरफ्तार,2018 में भारत आया था | 
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 3 Nov 2021 4:46 PM |   527 views

दीपक ही जलाएं

 
है दीपावली तो दीपक जलाएं
झालर कभी भी कहीं ना लगाएं
माटी का दीपक प्रेम की बाती 
हर ओर जगमग यही अपनी थाती
 
पहचान त्रेता की सबको कराएं
झालर कभी भी कहीं ना लगाएं
न बिजली बत्ती ना कोई झालर 
साथ में केवल रीछ भालू बानर 
 
वापस अयोध्या राम वन से आए 
झालर कभी भी कहीं ना लगाएं
कुम्हार का दीया विश्वास का तेल 
जन जन का आपस मे इतना था मेल 
 
कुम्हारों को आज कभी ना रुलाएं
झालर कभी भी कहीं ना लगाएं
कतारों में दीपक ही दीपक जलें 
कहीं हाथ छुपकर अंधेरा मले
 
परम्पराएं भी आप ऐसे निभाएं
झालर कभी भी कहीं ना लगाएं
है दीपावली तो दीपक जलाएं
झालर कभी भी कहीं ना लगाएं
 
-डाॅ0 भोला प्रसाद आग्नेय
Facebook Comments