Thursday 2nd of April 2026 12:13:24 PM

Breaking News
  • तृतीय विश्व युद्ध की आहट , ईरान ,अमेरिका इजराइल की जंग ने दुनिया को हिलाया ,ईरान से लड़ते -लड़ते नाटो से भी भीड़ बैठे ट्रंप |
  • उत्तर प्रदेश में अंडे पर एक्सपायरी डेट का नया नियम लागू|
  • उत्तर प्रदेश जनगणना का पहला चरण 22 मई से |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 27 Sep 2021 5:44 PM |   595 views

विश्व पर्यटन दिवस पर संग्रहालय का विशेष भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया

गोरखपुर -विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर राजकीय बौद्ध संग्रहालय गोरखपुर द्वारा विश्व पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सोमवार साप्ताहिक अवकाश में भी संग्रहालय दर्शकों के लिए पूर्वान्ह 10.30 बजे से अपरान्ह 4.30 बजे तक खुला रहा।

उक्त अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के समूह को निःशुल्क भ्रमण कराया गया। जिन्हे वीथिका व्याख्यान के माध्यम से संग्रहालय की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक कलाकृतियों तथा संग्रहालय के सम्बन्ध में विशेष जानकारी प्रदान की जायेगी।

उक्त अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकगण सहित कुल 65 छात्र-छात्राओं ने संग्रहालय के निःशुल्क भ्रमण का लाभ उठाया। शिक्षकगणों में श्रीमती रेनूलता सिंह, श्रीमती प्रियंका त्रिपाठी, सुधीर कुमार एवं  दिवाकर आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Facebook Comments