Thursday 18th of September 2025 04:09:31 AM

Breaking News
  • EVM मतपत्र होंगे स्पष्ट और पठनीय ,चुनाव आयोग का पारदर्शिता बढ़ाने वाला फैसला |
  • भारत का अच्छा दोस्त बनेगा यूरोप |
  • हिमाचल में 2.2 लाख से ज्यादा किसान कर रहे प्राकृतिक खेती |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 9 Sep 2021 5:55 PM |   481 views

अमृत का प्याला

ब्रह्म की राहों में, ऋषियों की कहानी है
धरती कुछ भी नहीं, मिट जाती निशानी है
धरती पर आना है, आकर फिर जाना है
जाने से पहले, करतब कुछ दिखलाना है
कुछ तो करके ही, सबको राह बतानी है
ब्रह्म की राहों में, ऋषियों की कहानी है
 
वो नील गगन सा है, तू उसमें सितारा है
नाम नहीं जिसका, वो तेरा सहारा है
दूर रहो उससे, हरकत जो बचकानी है
ब्रह्म की राहों में, ऋषियों की कहानी है
उसने ही पाला है, वो ही रखवाला है
सन्तों की वाणी तो, अमृत का प्याला है
 
आध्यात्म विधा में, सद्गुरु ही ज्ञानी है
ब्रह्म की राहों में, ऋषियों की कहानी है
धरती कुछ भी नहीं मिट जाती निशानी है
 
-डाॅ0 भोला प्रसाद आग्नेय
Facebook Comments