Sunday 6th of September 2026 06:59:40 AM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 27 Aug 2021 5:31 PM |   552 views

स्मृति इरानी ने महिला सशक्तिकरण पर पहले जी20 मंत्रिस्तरीय सम्मेलन को संबोधित किया

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री  स्मृति इरानी ने महिला सशक्तिकरण पर पहले जी20 मंत्रिस्तरीय सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन का आयोजन कल इटली के सांता मार्गेरिटा लिगुर में हाइब्रिड प्रारूप में किया गया था। केंद्रीय मंत्री ने आपसी सहयोग के माध्यम से लैंगिक और महिला केंद्रित मुद्दों को संबोधित करने की दिशा में भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

मंत्री ने भारत में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा लैंगिक समानता को बढ़ावा देने, बेहतर स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने और महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में शुरू की गई विभिन्न पहलों पर प्रकाश डाला।

स्मृति इरानी ने अपने संबोधन के दौरान साझेदार देशों के बीच लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए जी20 के साथ भारत की एकजुटता के बारे में भी बताया। सहयोग व समन्वय के माध्यम से लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय मंत्री, जी20 के लैंगिक समानता मंत्रियों के साथ सभी प्रासंगिक मंचों पर शामिल हुईं।

महिला सशक्तिकरण पर जी20 सम्मेलन ने साझा उद्देश्यों को स्वीकार किया और एसटीईएम, वित्तीय और डिजिटल साक्षरता, पर्यावरण और स्थाई विकास समेत सभी क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं की समानता और विकास के लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए जिम्मेदारियों को साझा किया।

Facebook Comments