Wednesday 21st of October 2026 01:16:18 PM

Breaking News
  •  अशोक विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • योगी सरकार देगी पुलिस कर्मियों को बड़ा तोहफा |
  • वाराणसी में 25 अक्टूबर को गंगा के ऊपर गरजेंगे लड़ाकू विमान , नमो घाट पर होगा एयर शो|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 19 Jul 2021 4:56 PM |   711 views

कविता पाठ करेंगे अमिताभ बच्चन

मुंबई-अमिताभ बच्चन अपनी आगामी  थ्रिलर फिल्म ‘चेहरे’ के लिए कविता पाठ करने वाले हैं। अमिताभ ने सोमवार को इस विशेष वीडियो की शूटिंग करेंगे। इस कविता को ‘चेहरे’ के निर्देशक रूमी जाफरी ने लिखा है। अप्रैल में संगीतकार विशाल शेखर ने प्राग में 107 कलाकारों के साथ फिल्म के शीर्षक गीत को रिकॉर्ड किया था।

‘चेहरे’ के निर्माता आनंद पंडित ने कहा कि बच्चन अब इस कविता को अपनी आवाज देंगे। उन्होंने कहा, ‘‘वह किसी भी काम को पूरी शिद्दत से करते हैं चाहे वह कैमरे के सामने कोई छोटा काम हो या कोई एक्शन दृश्य या फिर क्लोजअप या किसी गीत को गुनगुनाना हो अथवा खामोश रहना हो। वह हर पल को अपना बेहतरीन देने की कोशिश करते हैं।

बच्चन इससे पहले साहिर लुधियानवी और जावेद अख्तर की कविताओं का अपनी फिल्मों क्रमश: ‘कभी कभी’ (1976) और ‘सिलसिला’ (1981) में कविता पाठ कर चुके हैं। ‘चेहरे’ में इमरान हाशमी, अन्नू कपूर, क्रिस्टल डिसूजा, धृतिमान चटर्जी, रघुबीर यादव, सिद्धार्थ कपूर और रिया चक्रवर्ती भी हैं।

Facebook Comments