Saturday 29th of August 2026 08:09:14 AM

Breaking News
  • रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • अमित ठाकरे की कैब ड्राइवरों को चेतावनी ,कहा मराठी नहीं बोली तो होगी पिटाई |
  • नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या 469 पहुचीं ,1400 से ज्यादा लोग लापता |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 5 Jul 2021 5:08 PM |   776 views

विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया

सुलतानपुर -मा0 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मा0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार तथा संतोष राय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुल्तानपुर की संरक्षता में व  शशि कुमार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुल्तानपुर की देख रेख में  सिद्धार्थ वर्मा सिविल जज अवर खंड मुसाफिरखाना अमेठी की अध्यक्षता में विकासखंड मुख्यालय मुसाफिरखाना जनपद सुल्तानपुर में एक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया  जिसमें तहसीलदार मुसाफिरखाना के प्रतिनिधि के रूप में नायब तहसीलदार मुसाफिरखाना खंड विकास अधिकारी मुसाफिरखाना तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
 
इस विधिक साक्षरता शिविर में  उपस्थित  समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को तथा उपस्थित जनसमुदाय को  निर्देशित किया गया  कि कोविड-19  के लिए  भारत सरकार  राज्य सरकार  द्वारा चलाई जा रही समस्त योजनाओं का प्रचार प्रसार सुगमता पूर्वक किया जाना सुनिश्चित करें तथा  मा0 उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली एवं माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद  के निर्देशानुसार  जारी की गई। गाइडलाइन के अनुसार 10 जुलाई 2021 को  आयोजित की जा रही राष्ट्रीय लोक अदालत मैं अधिक से अधिक वादों को  निस्तारित कराने का प्रयास जरिए सुलह समझौता कराया जाये  और इसमें भी कोविड -19 के चलाए जा रहे नियमों का पालन मुख्य रूप से सुनिश्चित किया जाये  साथ ही साथ  सभी  समस्त वक्ताओं द्वारा यह अपील की गई सुलह समझौता एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें ना किसी की जीत होती है और ना किसी की हार इसलिए आप सभी अपने वादों को सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित कराकर  अधिक से अधिक लाभ उठाएं, जिससे आपकी वैमनसता हमेशा हमेशा के लिए समाप्त हो सके तथा समस्त वादकारीगण  से अपील की जाती है की नियत वादो को  10 जुलाई 2021 की लोक अदालत मे सुलह समझौता निस्तारित करा कर इसका लाभ उठाएं। यह जानकारी  शशि कुमार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुल्तानपुर द्वारा दी गई।
Facebook Comments