Sunday 6th of September 2026 06:44:32 AM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 1 Jul 2021 6:43 PM |   678 views

रोजगार मेले का आयोजन 9 जुलाई को होगा

सुलतानपुर-जिला सेवा योजन अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि जिला सेवा योजन कार्यालय, पयागीपुर सुलतानपुर में 09 जुलाई, 2021 को ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कम्पनियों द्वारा बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन फोन, मोबाइल के माध्यम आनलाइन किया जायेगा।
 
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी जो हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, आई0टी0आई0 अथवा किसी भी वर्ग में स्नातक उत्तीर्ण हों तथा 18 वर्ष से 35 वर्ष की आयु के मध्य हों वे रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु विभाग के पोर्टल www.sewayojan.up.nic.in पर निःशुल्क पंजीकरण कराकर रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। रोजगार मेले में साक्षात्कार ऑनलाइन होगा। किसी भी अभ्यर्थी को जिला सेवा योजना कार्यालय आने की आवश्यकता  नही है।
Facebook Comments