Wednesday 14th of January 2026 12:26:44 AM

Breaking News
  • मकर संक्रांति की शुभकामनाये |
  • 1o मिनट डिलीवरी पर सरकार की ना ,bilinkit,zomato को सख्त निर्देश ,अब सुरक्षा पहले |
  • सोनिया गाँधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोलीं – मनरेगा पर चलाया बुलडोज़र |
  • अब मेक इन इंडिया के तहत बनेगे 114 राफेल |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 11 Jun 2021 5:26 PM |   604 views

मुकुल रॉय की घर वापसी, ममता की मौजूदगी में TMC में हुए शामिल

मुकुल रॉय एक बार फिर से घर वापसी करते हुए तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। तृणमूल भवन में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुकुल रॉय का स्वागत किया। मुकुल रॉय के साथ उनके बेटे शुभ्रांशु रॉय भी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए। इस मौके पर तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और ममता  बनर्जी  के भतीजे अभिषेक बनर्जी भी मौजूद रहे। कभी ममता के बेहद करीबी रहे मुकुल रॉय ने 2017 में भाजपा ज्वाइन किया था।

पिछले कई दिनों से मुकुल रॉय भाजपा से नाराज बताए जा रहे हैं। मुकुल रॉय की नाराजगी की मुख्य वजह शुभेंदु अधिकारी बताए जा रहे हैं। जब से भाजपा ने शुभेंदु अधिकारी को नेता प्रतिपक्ष बनाया है तबसे मुकुल रॉय की नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। यह भी खबर रही कि जब मुकुल रॉय और उनकी पत्नी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए तब भाजपा की ओर से कोई खोज खबर नहीं ली गई। इसी वजह से वह नाराज हैं। मुकुल रॉय की नाराजगी उस समय खुलकर सामने आ गई जब उनके बेटे ने साफ तौर पर कहा था कि राजनीति में कुछ भी संभव है। फिलहाल मुकुल रॉय कृष्णा नगर से विधायक हैं। उन्हें भाजपा ने कृष्णा नगर से उम्मीदवार बनाया था।

Facebook Comments