Saturday 5th of September 2026 11:53:15 PM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 20 May 2021 11:35 AM |   710 views

आया कोरोना

 
(डॉ 0 भोला प्रसाद आग्नेय )
 
आया कोरोना जाना पहचाना
छोड़ दो कहीं भी तुम आना जाना
दूसरी लहर है ढा रहा कहर है 
कुछ भी नहीं होगा साहस अगर है
 
दूर से नमस्ते हाथ ना मिलाना
छींक सर्दी खांसी कभी भी आए
पाज़िटिव डाक्टर तुमको गर बताए
आइसोलेट घर में बन्द हो जाना
 
पीओ काढ़ा और दूध में हल्दी
भागे कोरोना जल्दी से जल्दी
हमको है मिलकर उसको हराना
मास्क भी लगाओ दूरी भी बनाओ
बार बार साबुन से हाथ धुलवाओ
 
कभी सावधानी को दूर ना हटाना
ऐसा ही कर रहे विरोधी कुछ काम
सब कुछ होते हो सत्ता बदनाम
कभी भी उनकी बातों में न आना
Facebook Comments