Saturday 5th of September 2026 09:32:42 PM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 17 May 2021 5:11 PM |   887 views

मैक्सिको की एंड्रिया मेज़ा बनी मिस यूनिवर्स

मैक्सिको की एंड्रिया मेज़ा ने मिस यूनिवर्स का 69वां खिताब अपने नाम किया है।
मेंज़ा ने रविवार की रात को मिस ब्राजील को शिकस्त देकर यह ताज जीता है। गत विजेता जोजिबिनी तुंज़ी ने मेज़ा के सिर पर मिस यूनिवर्स का ताज सजाया। मेज़ा के पास सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की डिग्री है।

तुंज़ी एक जनसंपर्क पेशेवर हैं। दक्षिण अफ्रीकी की रहने वाली तुंज़ी मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली पहली अश्वेत महिला हैं और उनके पास यह ताज दिसंबर 2019 से था, क्योंकि पिछले साल महामारी के कारण इस प्रतियोगिता को रद्द कर दिया गया था।

इस समारोह की मेज़बानी ‘एक्सेस हॉलीवुड्स’ की मारियो लोपेज और अभिनेत्री, मॉडल तथा 2012 में मिस यूनिवर्स रह चुकी ओलिवियो कुल्पो ने की है। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण अमेरिका के फ्लोरिडा में हॉलीवुड के सेमिनोल हार्ड रॉक होटल एवं कैसिनो हॉलीवुड से किया गया।

समारोह से पहले ‘मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन’ की अध्यक्ष पाउला एम शुगार्ट ने कहा कि उन्होंने इस प्रतियोगिता को सुरक्षित बनाने के लिए महीनों तक योजनाएं बनाई हैं और इस समारोह में वही दिशा-निर्देशों का अनुसरण किया गया है जो मेमफिस में नवंबर 2020 में मिस यूएसए के लिए आयोजित कार्यक्रम में लागू किए गए थे।

Facebook Comments