Wednesday 21st of October 2026 04:41:20 AM

Breaking News
  •  अशोक विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • योगी सरकार देगी पुलिस कर्मियों को बड़ा तोहफा |
  • वाराणसी में 25 अक्टूबर को गंगा के ऊपर गरजेंगे लड़ाकू विमान , नमो घाट पर होगा एयर शो|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 15 May 2021 4:30 PM |   2496 views

के0एन0आई0टी0 एल-2 हास्पिटल में कोविड-19 सम्बन्धी बैठक डीएम ने ली

सुलतानपुर -जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने सीएमओ डाॅ0 डी0के0 त्रिपाठी के साथ शनिवार के पूर्वान्ह में कोविड-19 की के0एन0आई0टी0 कोविड एल-2 हास्पिटल में बैठक की। बैठक में डीएम ने कोविड-19 के संक्रमण के प्रभावी रोकथाम/बचाव के साथ-साथ हास्पिटल में एडमिट मरीजों के उपचार, खान-पान आदि के सम्बन्ध में सम्बन्धित से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। 
 
 जिलाधिकारी ने बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि रिकार्ड कीपिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय, जिससे कौन से मरीज की जाॅच हुई, कब कौन सी दवाईयाँ दी गयी तथा कब पेसेन्ट के परिजनों से मुलाकत कराया गया, इन सब रिकार्ड रखा जाय। उन्होंने जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देशित किया कि पोर्टेबल डिजिटल एक्स-रे मशीन यथाशीघ्र क्रय करना सुनिश्चित करें। सभी सम्बन्धित को निर्देशित किया कि जो कोविड-19 पाजिटिव होम आइसोलेशन में जो मरीज हैं, उनका आर0आर0टी0 (रैपिड रिस्पाॅन्स टीम) द्वारा चेक कराकर दवाएं समय से उपलब्ध करायी जाय। उन्होंने साफ-सफाई, सेनेटाइजेशन नियमित रूप से कराये जाने के लिये विशेष ध्यान दिये जाने के निर्देश दिये। 
 
डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि कोविड-19 पर प्रभावी रोकथाम हेतु रैपिड रिस्पान्स टीमों द्वारा घर-घर भ्रमण कर किये जा रहे कान्टैक्ट ट्रेसिंग, टेस्टिंग एवं ट्रीटमेन्ट सम्बन्धी कार्यों पर नियमित रूप से निगरानी रखी जाय। 
 
उन्होंने ने निर्देशित किया कि जो मरीज होम आइसोलेशन में चल रहे हैं और यदि ऑक्सीजन की आवश्यकता पड़े तो तत्काल उपलब्ध कराया जाय। डीएम ने होम आइसोलेशन के मरीजों को नियमित रूप से देखभाल करने तथा उनके उपचार आदि का निर्देश सम्बन्धित को दिया। 
 
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 डी0के0 त्रिपाठी, डाॅ0 लालजी, डाॅ0 आमिर खान सहित अन्य सम्बन्धित चिकित्सा अधिकारी व स्टाफ आदि उपस्थित रहे।
Facebook Comments